फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरा में 3 और भोगनीपुर व रसूलाबाद में 1-1 नामाकंन

Thu, 26 Jan 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
नामांकन के दौरान मौजूद सुरक्षा बल।
विज्ञापन
कानपुर देहात। नामांकन की अंतिम तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे ही नामांकन के लिए उम्मीदवार  पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन सिकंदरा विधानसभा से 3 और भोगनीपुर और रसूलाबाद से  बसपा प्रत्याशी ने पहुंचकर नामांकन कराया। तमाम समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे उम्मीदवाराें को गेट पर ही रोक लिया गया।
विज्ञापन


 नामांकन के दूसरे दिन भोगनीपुर से बसपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह भदौरिया अपने तमाम समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने 5 सौ मीटर दूर लगे बैरियर पर ही समर्थकों को रोक लिया। उम्मीदवार और प्रस्तावकों की तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया। इसी तरह से सिकंदरा सीट से बसपा के उम्मीदवार महेंद्र कटियार उर्फ बब्लू ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इसी सीट से दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने एनएसपी से नामांकन किया। वहीं, अलहिंद पार्टी से ओंकार ने भी नामांकन कराया।

रसूलाबाद सुरक्षित सीट से बीएसपी की उम्मीदवार पूनम संखवार ने नामांकन दाखिल किया। इस तरह से बीएसपी से अकबरपुर रनियां विधानसभा को छोड़कर सभी प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल करवा दिए हैं। वहीं, प्रत्याशी नामांकन कराने के बाद क्षेत्र का भ्रमण करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें