फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा बैरियर, बूम लगाकर ट्रेनें निकालीं

Sat, 29 Oct 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
टूटा पड़ा फाटक।
विज्ञापन
शुक्रवार को रेलवे फाटक में ट्रैक्टर की टक्कर से मंगलपुर की ओर का बैरियर टूट गया। आनन-फानन में स्लाइडर बूम लगाकर ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके चलते सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर करीब एक घंटा तक जाम रहा। सूचना पर  पहुंचे एसएनटी स्टाफ ने टूटे बैरियर को हटाकर नया बैरियर लगाया। इसके बाद  मार्ग का यातायात बहाल  हो सका।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम गेटमैन शैलेंद्र ने दोनों  छोरों पर खड़े वाहनों को निकालने के लिए गेट खोला, तभी मंगलपुर की तरफ से रसूलाबाद की ओर आ गेहूं की बोरियां लादकर आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर लगने से  बैरियर टूट गया। आनन-फानन में स्लाइडर बूम लगाकर ट्रेनों का संचालन किया गया। इससे सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

मौके पर पहुंची एसएनटी स्टाफ टीम ने टूटे बैरियर को हटाकर उसके स्थान पर नया  बैरियर लगाया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। आरपीएफ ने ट्रेक्टर को कब्जे  में लिया है। जबकि चालाक फरार है। स्टेशन मास्टर झींझक अर्जुन सिंह ने  बताया कि बैरियर टूटने से शाम 4:30 से 5:30 बजे तक फाटक नहीं खुल सका। 
विज्ञापन


सिग्नल निरीक्षक अनिल कुमार हनुमत ने बताया कि टूटे बैरियर की जगह नया  बैरियर लगा दिया गया है। आरपीएफ  के सिपाही सुरेश कुमार ने बताया कि  ट्रेक्टर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें