कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट पर बिल्हौर तहसील के सभी नौ रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सुविधाओं की दरकार है। चौबेपुर, शिवराजपुर, उत्तरीपुरा, धौरसलार, बिल्हौर, बकोठीखास, अरौल मकनपुर और गांगूपुर रेलवे स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय और फुट ब्रिज न होने की समस्या बनी है।
गुरुवार को रेल बजट में दैनिक यात्रियों को कई ट्रेनों के ठहराव की आस थी, लेकिन इस रूट पर कोई पहल न होने से लोगों में मायूसी रही।
बता दें कि हाल्ट स्टेशनों की हालत ज्यादा खराब है। जहां शाम ढलते ही अंधेरा हो जाता है और अराजक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। तहसील के सभी ब्लाक मुख्यालयों के रेलवे स्टेशनों पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेमफार्म पर जाने के लिए कोई सुविधा नहीं है।
स्टेशन अधीक्षक नवल किशोर ने बताया कि अधिकारियों की ओर से रेल बजट के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।