फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वायड देख भागे मनचले, एक पकड़ा

Sat, 25 Mar 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ध्‍ारपकड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में एंटी रोमियो स्क्वायड ने पुलिस टीम पर ही फब्तियां कसने वाले रोड रोमियो को दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, टीम ने पकड़े गए युवक को हिदायत देकर कोतवाली से छोड़ा।
विज्ञापन


पुखरायां में शुक्रवार की शाम पहुंची एंटी रोमियो स्क्वायड ने महाविद्यालयाें और इंटर कालेजों के बाहर नजर दौड़ाई। इसके बाद टीम कस्बे के अंदर चली गई। जहां स्टेशन तिराहे पर खड़े दो युवकों में से एक ने महिला पुलिस टीम पर ही फब्तियां कस दी। फब्तियां सुनते ही एंटी रोमियों स्क्वायड एक्सन में आ गई। दोनों युवकों को दबोच लिया। पकड़ा गया एक युवक पहले पुलिस को अंग्रेजी में बात करके एक्शन में लेने का प्रयास किया।


दोनों युवकों को कोतवाली ले जाया गया। जहां फब्तियां कसने वाले युवक ने  नाम पुखरायां देहात निवासी गौरव बताया। वह नेवी में सर्विस करता है।  उसके परिजन भी पहुंच गए। कोतवाल राधामोहन दुबे ने एंटी रोमियों टीम के सामने गलती मानने पर हिदायत देकर छोड़ दिया। समझाया कि शिक्षा गलत कार्य के लिए नहीं होती है। टीम में उपनिरीक्षक सीताराम निरंजन और महिला थाना उपनिरीक्षक हेमलता टीम सहित मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें