फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नपूर्णा का पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Fri, 29 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां पैदा होने के तानों और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने वाली अन्नपूर्णा के पति विपिन दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। वहीं अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


कसबा भीतरगांव निवासी विपिन दुबे की पत्नी अन्नपूर्णा (34) ने 09 अप्रैल को कानपुर-बांदा रेल लाइन के कुष्मांडा देवी रोड रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। इससे पहले उसने अपनी दोनों बेटियों सिद्धि (04) और रिद्धि (01) को उनके हाल पर कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में लगे मेले में छोड़ दिया था।

इस मामले में मृतका के भाई सुशील तिवारी निवासी ग्राम मुइया (घाटमपुर) की ओर से अन्नपूर्णा के पति, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


इधर, अमर उजाला ने इस मामले को मुद्दा बनाकर लगातार कई दिनों तक प्रकाशित किया तो पुलिस हरकत में आई। घटना के 18 दिन बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। भीतरगांव चौकी इंचार्ज महेश यादव ने बताया कि विपिन दुबे की गिरफ्तारी के लिए जाल फैला हुआ था। बुधवार की शाम वह अपना घर देखने और मामले में क्या हो रहा है, यह पता करने आया था। पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की दोपहर लिखापढ़ी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें