फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से झगड़े के बाद दे दी जान

Fri, 29 Apr 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में रहने वाले युवक ने पिता और भाई से झगड़ा करने के बाद खुद पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान दे दी। उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन


ग्रामपंचायत गुरुगांव के मजरा प्रहलादपुर निवासी उमेश नायक उर्फ काला (25) की शादी छह साल पहले संजू से हुई थी। दोनों के बेटी लवी (5) और बेटा बादल (3) है। पत्नी ने बताया कि बुधवार को उमेश नशे में ससुर राम स्वरूप से मारपीट करने लगा। बीचबचाव करने पर जेठ प्रमोद पर भी डंडे से हमला कर दिया।

शाम को उमेश पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। तब आसपास के लोगों ने उसे रोक दिया। कुछ देर बाद वह कुल्हाड़ी लेकर उसे और बच्चों को मारने की बात कहते हुए घर में घुस आया। वह बच्चों को लेकर पिछले दरवाजे से बाहर चली गई। रात में देखा तो उसका शव पड़ा हुआ था। कोतवाल फरमूद अली पुंडीर का कहना कि पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें