फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लियों के सहारे दौड़ रही रनियां की बिजली

Mon, 26 Dec 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
रनियां कस्बे में इस तरह से हो रही बिजली की आपूर्ति।
विज्ञापन
 बिजली विभाग की लापरवाही के चलते औद्योगिक क्षेत्र रनियां के किसरवल रोड में बांस बल्लियों के सहारे बिजली की आपूर्ति हो  रही है। इसके चलते आए दिन फ ाल्ट होते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग से खंभे लगवाए जाने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


रनियां में बिजली विभाग का जिला कार्यालय है। इसके बाद बिजली आपूर्ति की स्थिति बदतर है। क्षेत्र के तमाम हिस्से में  जुगाड़ से  घरों तक आपूर्ति हो रही है। पोल न लगे होने से उपभोक्ता बांस बल्लियों के सहारे केबिल घरों तक खींच कर ला रहे हैं। आए दिन क्षेत्र में फाल्ट होते रहते हैं।

किसरवल रोड बस्ती में बल्लियों के सहारे लगभग 500 मीटर की दूरी तक बांस बल्लियों में केबल लटकी हुई हैं। वहीं, खंभे न लगे होने से कुछ उपभोक्ताओं ने छत में लगे कडे़ के सहारे केबल बांध  रखी हैं।  गांव वासियों ने बताया कि विभागीय अधिकारियो से कई बार खंभे लगवाने की मांग की  गई है, लेकिन बिजली विभाग ने अनदेखी की। इस संबंध में जेई सुमित सिंह ने बताया कि शासन को बिजली कि खंभों का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वहां से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करवाया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें