फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन में अवैध कब्जे पर बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 19 Jul 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तहसील दिवस में शिकायतें सुनते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर ब्लाक मुख्यालय सभागार में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया। सिधौल गांव के पंचायत भवन पर अवैध कब्जा न हटवा पाने के लिए बीडीओ और थाना पुलिस को जिम्मेदार माना। उन्होंने बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जबकि, सजेती थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी/डीआईजी सोनिया सिंह मंगलवार की सुबह 11.30 बजे तहसील दिवस में पहुंचे। गांव सिधौल के ग्राम प्रधान सुरेश सचान ने बताया कि गांव के पंचायत भवन पर संजय शुक्ला ने अवैध कब्जा कर रखा है। कई बार तहसील दिवसों में प्रार्थनापत्र दे चुके हैं लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई।

जिलाधिकारी ने पिछले तहसील दिवस का संज्ञान लिया तो पता चला कि अवैध कब्जा हटवाने के लिए बीडीओ (घाटमपुर) गंगाराम यादव को निर्देशित किया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि गोलमोल रिपोर्ट दे दी। इसी बात पर जिलाधिकारी ने बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। एसओ (सजेती) प्रयाग नरायण बाजपेई को भी फटकार लगाई और कहा कि अवैध कब्जा नहीं हटवा सकते तो इलाके में रहने का अधिकार भी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

 

वहीं, छांजा गांव निवासी रामसनेही ने बताया कि पट्टे की भूमि पर लेखपाल ने 6 जून को नाप करने के बाद कब्जा दिलवाया था। पड़ोसी गांव रामसारी निवासी बाबूसिंह ने उक्त जमीन पर जबरन कब्जा कर कर मेंड़ भी तोड़ डाली है। जिलाधिकारी ने मामले की एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम पंचायत तरगांव के मजरों मोमिनपुर, बखरिया, खाड़ेपुर और कुशलपुर से आए 50 से अधिक ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत विकास निधि से करवाने वाले काम सिर्फ तरगांव मौजे में करवाए जा रहे हैं। मजरों के लोग विकास और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। इस दौरान पुलिस से संबधित शिकायतों को एसएसपी सोनिया सिंह और सीओ राजेश पांडेय ने सुना। जिलाधिकारी न स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील और समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण न करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सिधौल गांव के पंचायत भवन पर अवैध कब्जे को हटवाने में स्थानीय पुलिस की भूमिका से नाराज डीएम ने अपने सुरक्षा स्टाफ को मौके पर भेजा। डीएम के सुरक्षा स्टाफ की मौजूदगी में पंचायत भवन से संजय शुक्ला का अवैध कब्जा हटवाया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें