फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस और पिकअप की टक्कर, एक की मौत 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर के लिए.....
विज्ञापन

बस-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, 15 घायल
- निजी बस जहानाबाद (फतेहपुर) से सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी
- घायलों में ज्यादातर जहानाबाद के हैं
माई सिटी रिपोर्टर
भीतरगांव (घाटमपुर)। साढ़ कस्बे के दरगाहीलाल नहर पुल के पास सोमवार की सुबह निजी बस और पिकअप की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। प्रदेश के कारागार मंत्री जयकुमार जैकी ने घायलों को तत्परता से अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ रवि सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
सुबह करीब 11 बजे एक निजी बस जहानाबाद (फतेहपुर) से सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी। बस जैसे ही मिर्जापुर (साढ़) गांव के सामने मोड़ पर पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप, बस से टकरा गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए जबकि, बस सड़क किनारे खड्ड में जा घुसी। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। मौके पर घायलों का सामान और जूते-चप्पल इधर-उधर बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में जहानाबाद (फतेहपुर) निवासी अरशद, ग्राम कलाना (जहानाबाद) निवासी गुड्डी और सोनू, मानेपुर (अमौली) निवासी सौरभ, गूजा निवासी राम सिंह, मोहीपुर निवासी दीपक और सूरज, जहानाबाद निवासी अशफाक और कपिल, नसेसियां गांव निवासी रामप्रकाश और तिवारीपुर (साढ़) निवासी शमशेर समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान हैलट अस्पताल (कानपुर) में पिकअप सवार आशुतोष यादव (40) निवासी केडीए कालोनी अर्रा (कानपुर) की मौत हो गई है। जबकि, दो अन्य की हालत गंभीर है।
कारागार मंत्री ने दिखाई मानवता
घाटमपुर। दरगाहीलाल नहर पुल के पास हुए हादसे के तत्काल बाद मौके से निकल रहे प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने अपना काफिला वहीं रुकवा दिया। मंत्री अपनी कार से नीचे उतरे और घायलों को सहारा देकर अस्पताल पहुंचवाने की व्यवस्था में जुट गए। उन्होंने कई लोगों को अपनी कार से अस्पताल भिजवाया। मंत्री ने मौके से ही फोन पर पुलिस को सूचना दी और देर से पहुंचने पर फटकार लगाई। जबकि, सीएमओ को फोन करके घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अन्य खबर....
बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
घाटमपुर। सोमवार की शाम मूसानगर रोड पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से उनको कानपुर रेफर किया गया है। कटरी गांव निवासी सुघर सिंह (45) सोमवार की शाम घाटमपुर से गांव लौट रहा था। जैसी ही राहा मोड़ से आगे स्थित पंजाबी ढाबा के पास पहुंचा। तभी तेज रफ्तार में निकली वैन उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मारती चली गई। वैन की टक्कर लगने से सुघर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा टकराया। इससे दूसरी बाइक पर सवार कस्बा नवेड़ी निवासी उदयपाल (50) और साथ में बैठा पाराचांद (सजेती) निवासी उमाशंकर (60) भी घायल हो गए। दोनों बाइकों पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। घायलों को सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने उनको कानपुर रेफर कर दिया। डाक्टरों ने सुघर सिंह की हालत गंभीर बताई है।
फोटो- परिचय साढ़ हादसा-
फोटो- 14 जीटीआरपी 1- साढ़ क्षेत्र के दरगाहीलाल नहर पुल के निकट खड्ढ में पलटी निजी सवारी बस
फोटो- 14 जीटीआरपी 2- बस की टक्कर से उड़े पिकप के परखच्चे
फोटो- 14 जीटीआरपी 3- पिकप के अंदर फंसा उसका चालक
फोटो- 14 जीटीआरपी 4- हादसे में घायल हुए लोग
फोटो- 14 जीटीआरपी 5- मौके पर पहुंचे कारागार मंत्री जयकुमार जैकी
फोटो- 14 जीटीआरपी 6- घायल महिला को सहारा देकर वाहन तक ले जाते मंत्री
फोटो- 14 जीटीआरपी 7- घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़
फोटो- 14 जीटीआरपी 8- घटनास्थल पर बिखरे पड़े घायलों के जूते-चप्पल और सामान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें