फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के पीछे घुसी बाइक, बाइक सवार की मौत

Thu, 03 Nov 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ा ट्रक व क्षतिग्रस्त बाइक व हेलमेट । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गौरा डंाडा गांव के पास हाइवे स्थित एक ढाबे के निकट बुधवार की सुबह ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार दंपति ट्रक से जा टकराए। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की उपचार के लिए जाते समय मौत हो गई। युवक के साथ जा रही उसकी पत्नी और मासूम बेटी भी जख्मी हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में बाइक सवार का हेलमेट चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन



जगदीशखेड़ा जिला उन्नाव थाना सफीपुर निवासी प्रदीप कुमार (30) पुत्र मिट्ठू बुधवार सुबह पत्नी पूजा (28) और पुत्री श्रष्टि (03) को बाइक पर बैठाकर कानपुर की ओर जा रहे थे। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा डांडा गांव स्थित सैनिक ढाबा के पास आगे चल रहे ट्रक के अचानक रुक जाने से बाइक सवार ट्रक में पीछे से जा घुसे। इससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई।



चालक प्रदीप का सिर भिड़ने से हेलमेट चकनाचूर हो गया। प्रदीप के सिर व नाक में गंभीर चोट लगने अधिक खून बहने लगा। मदद के लिए आए स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा, लेकिन हालत गंभीर होने से उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन



प्रदीप की घायल पत्नी पूजा व श्रष्टि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोगनीपुर कोतवाली एसएसआई अनूप कुमार दुबे ने बताया कि दुर्घटना में  युवक की मौत की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें