फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौहार गांव के शिविर में 80 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 08 Jan 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- बौहार गांव में अमर उजाला फाउंडेशन और डीयर पैरेंट्स सेवा समिति के शिविर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भीतरगांव  कस्बे के बौहार गांव में रविवार को डीयर पैरेंट्स सेवा समिति और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गांव के साथ ही आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। रक्तदान करने में युवाओं के साथ महिलाओं में भी विशेष उत्साह दिखा। शिविर के समापन तक कुल 80 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
विज्ञापन

 
फतेहपुर जनपद की सीमा से सटे बौहार गांव का नाम बीते दो वर्ष पहले 2015 में सुर्खियों में आया था। जब गांव में बुखार का प्रकोप फैलने से 12 लोगों की मौत हुई थी, और सैकड़ों लोग बीमार पड़े थे। उस वक्त गांव के युवकों के मन में किसी की जान बचाने के लिए रक्तदान करने का विचार आया था।  इसी संकल्प पर उन्होंने डीयर पैरेंट्स सेवा समिति का गठन करने के बाद रक्तदान शिविर आयोजित कर शुरुआत की थी।

गांव के पंचायत भवन में आयोजित शिविर में रक्तदान करने के लिए महिला-पुरुष और युवकों की भीड़ जमा थी। व्यवस्था संचालन के लिए नवयुवक जनजागरण मंच (जहानाबाद-फतेहपुर), सीया फाउंडेशन और ब्रह्मा सिंह शिक्षा सेवा समिति (कानपुर) के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस मौके पर सात बार से अधिक रक्तदान कर चुके राजा अग्निहोत्री, मुकेश ओमर, संजीव सचान, शीतप्रकाश उत्तम, सुनील कुमार, श्रीप्रकाश, संदीप और शिवानंद उत्तम को सेवा समिति सेंट्रल फार इंटीग्रेटेड एजूकेशन ऑल की ओर से विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मायांजलि ब्लड बैंक के डाक्टरों की टीम ने रक्तदान कराया।
विज्ञापन

शिविर में गांव की कई महिलाओं और युवतियों ने भी रक्तदान किया। नीरज उत्तम और उनकी पत्नी मिथला देवी (दोनों) ने शिविर में एकसाथ पहुंचकर रक्तदान किया। घाटमपुर निवासी चर्च के पास्टर जगराम ने करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बौहार पहुंचकर रक्तदान किया। बताया कि वह दूसरी बार शिविर में रक्तदान करने आए हैं। समापन पर रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें