फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 7531 अभ्यर्थी 7 केंद्रों में देंगे टीईटी 

Wed, 11 Oct 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
15 अक्टूबर को होने वाली यूपी टीईटी की तैयारी को लेकर डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। नियमानुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराने के निर्देश दिए गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की बात कही। केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल सुनिश्चित कराने के लिए एसपी से कहा।
विज्ञापन


परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए डीएम राकेश कुमार ने डीआईओएस, बीएसए आदि के साथ बैठक कर तैयारियाें की चर्चा की। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 3557 अभ्यर्थी शामिल, होंगे जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 3974 परीक्षार्थी सम्मलित होंगे। इनके परीक्षा के लिए जिले में सात कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। सभी केंद्रों में दो-दो पर्यवेक्षक नामित किए जा चुके हैं।

इन केंद्रों व्यवस्थापकों को परीक्षा से दो घंटे पूर्व प्रश्नपत्र के बंडल कोषागार से लेने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा खत्म होने पर उत्तर पत्रक के सील्ड बंडल कोषागार में जमा कराए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट नामित किए जा चुके हैं। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। डीएम ने एसपी से सुरक्षा दुरुस्त करने के लिए कहा है। परीक्षा में नियमों की अनदेखी व गड़बड़ी करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही डीआईओएस व बीएसए के नेतृत्व में दो सचल दल गठित किए गए हैं। यह सभी केंद्रों में जाकर निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह कालेज बनाए गए परीक्षा केंद्र 
- अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर
- अकबरपुर इंटर कालेज अकबरपुर 
- राजकीय बालिका इंटर कालेज पुखरायां
- मालवीय इंटर कालेज मुंगीसापुर 
- श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कालेज मोहम्मदपुर 
- रामस्वरुप ग्रामोद्योग इंटर कालेज पुखरायां
- विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कालेज पुखरायां 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें