फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 61 गेहूं खरीद केंद्र शुरू हुए

Sat, 02 Apr 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए एक अप्रैल से जिले में 61 केंद्र शुरू कर दिए गए। खाद्य आपूर्ति विभाग ने खरीद के लिए तैयारियां भी मुकम्मल कर ली हैं। लेकिन इस बार गेहूं की कटाई अभी शुरू हुई है, जिससे खरीद केंद्रों पर सन्नाटा रहा। कई केंद्रों पर गेहूं न आने के चलते खरीद केंद्रों पर ताला लटकता नजर आया।
विज्ञापन


खाद्य विपणन विभाग के अधिकारी लख्मी सिंह ने बताया कि पूर्व में स्टेट पूल गेहूं की खरीद करता था, जिसमें हर तरह का गेहूं खरीद लिया जाता था। लेकिन, अब राज्य गेहूं खरीद कर भारतीय खाद्य निगम को दे देता है। कहा कि एफसीआई के मानक काफी सख्त हैं। इस बार रबी सीजन में शुरूआत से ही तापमान अधिक रहा है।

इसके चलते नमी की कमी बनी रही और दाना कमजोर होने की संभावना है। वहीं अगेती और पछेती फसलें भी साथ साथ पक गईं, जिससे पछेती के दाने का वजन भी कम हो गया है। कहा कि अब तो फसल कटी नहीं है। कटने के बाद गेहूं केंद्रों पर आना शुरू होगा, तभी इसका सही अंदाजा होगा कि वह एफसीआई के मानक पर कितना खरा उतरता है। संभावना है 15 अप्रैल से गेहूं केंद्रों पर भरपूर आने लगेगा।
विज्ञापन


 खाद्य एवं विपणन के अधिकारी लख्मी सिंह ने बताया कि इस बार पूरे प्रदेश में 45 लाख टन गेहूं की खरीद की जानी है। अभी जिला का लक्ष्य तय नहीं हुआ है। लेकिन, कानपुर देहात में 3 लाख टन गेहूं से अधिक की खरीद की जाएगी। बीते साल जिले में दो लाख टन गेहूं की खरीद की गई थी। कहा कि विभाग को अभी भंडारण के लिए गोदाम की व्यवस्था करनी है। गोदाम तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें