फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय चमाचम करने में जुटे रहे मातहत

Mon, 27 Mar 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सफाई करती एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी विभागों के कार्यालयों व परिसर में साफ-सफाई चाक-चौबंद रखने का फरमान आने के बाद अफसर व कर्मी हर रोज झाड़ू लेकर जुट रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला व पुरुष सिपाहियों ने झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन



बता दें कि बीते दिनों प्रभारी जिलाधिकारी सहित अफसरों ने हाथों में झाड़ू लेकर विकास भवन को चमाचम किया था। रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी प्रभाकर चौधरी सहित अन्य अफसरों, महिला व पुरुष कर्मियों ने झाड़ू लेकर साफ-सफाई की।


पुलिस की झिड़की सुनने वाले फरियादी रविवार को पुलिस कर्मियों के हाथों में झाड़ू देख कर चकित रहे गए। महिला व पुरुष पुलिस कर्मी झाड़ू लेकर कार्यालय को चमाचम करते दिखे। दीवारों पर लगी पान की पीक को साफ किया गया। एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस कर्मी अपने आसपास सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें