फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते चार दबोचे, तीन डंपर व जेसीबी सीज

Mon, 27 Mar 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली के कुंभी गांव के पास सेंगुर नदी किनारे अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे चार लोगों को पकड़ा है। मौके से तीन मिट्टी लदे डंपर व एक जेसीबी बरामद हुई है, जिन्हें सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार रात अकबरपुर कोतवाली के सेंगुर नदी किनारे काफी समय से अवैध रूप खनन चल रहा था। इसकी लगातार शिकायतें मिलने पर
पुलिस ने रात में छापेमारी की। एचसीपी रायसिंह ने पुलिस बल के साथ अवैध खनन होते चार लोगों को धर दबोचा। बताया कि पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपना नाम राकेश निवासी नवीपुर, अखिलेश निवासी कुडरी थाना रूरा, रियाज निवासी नयाखेड़ा थाना मूसानगर व ओमशंकर निवासी उदनापुर थाना डेरापुर बताया है।

पुलिस ने मौके से तीन मिट्टी लदे डंपर व अवैध खनन कर रही जेसीबी को पकड़ा है। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि डंपर व जेसीबी को सीज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



नई सरकार बनने के बाद सीएम योगी आदित्य नाथ ने अफसरों को कार्यशैली सुधारने पर मामलों में तत्काल कार्रवाई का फरमान जारी किया है। इसके बावजूद जिले में अवैध खनन पर रोकथाम लगती नजर नहीं आ रही है। बीते दिनों माती मुख्यालय से चंद कदम दूरी पर मुरीदपुर गांव के पास अवैध खनन पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की थी। इसके बाद फिर से हालात जस के तस हो गए। खनन माफिया रात के अंधेरे में सक्रिय होकर फिर से खनन करने में जुट जाते हैं, लेकिन कोई रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें