कस्बा के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी एक व्यापारी के साथ दो युवकों ने कागज की गड्डी थमाकर 36 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर दी। पीड़ित व्यापारी ने चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बा के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी शुभम पुत्र रवींद्र गुप्ता की रेलवे क्रासिंग के पास इलेक्ट्रिानिक सामान की दुकान है।
गुरुवार को वह बैंक आफ बड़ौदा से 38 हजार रुपये निकालकर बैंक के बाहर निकला। तभी दो युवकों ने दो लाख रुपये अपने खाते में जमा कराने की बात कहकर कस्बा के छोटा चौराहा पर ले गए। वहां दोनों टप्पेबाजों ने एक गड्डी थमा दी। गड्डी के ऊपर दो हजार रुपये का नोट लगा था। दोनों युवकों ने खाते में रुपये जमा करने व कुछ रूपये देने की बात कही। उसने अपने पास से 38 हजार रुपये दे दिए।
दोनों युवकों के जाने के बाद उसने गड्डी खोलकर देखी तो वह सन्न रह गया। गड्डी के ऊपर लगा दो हजार रुपये के अलावा बाकी कागज थे। टप्पेबाजी की जानकारी हुई तो व्यापारी ने झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी। जबकि, बैंक के पास पुलिस चौकी है। टप्पेबाज वारदात को अंजाम देकर निकल गए। चौकी प्रभारी झींझक संतोष कुमार आर्य ने बताया कि घटना के बाबत तहरीर नही मिली है।