फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 36 हजार की टप्पेबाजी

Fri, 17 Mar 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धााख्‍ााध्‍ाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बा के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी एक व्यापारी के साथ दो युवकों ने कागज की गड्डी थमाकर 36 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर दी। पीड़ित व्यापारी ने चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बा के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी शुभम पुत्र रवींद्र गुप्ता की रेलवे क्रासिंग के पास इलेक्ट्रिानिक सामान की दुकान है।

गुरुवार को वह बैंक आफ  बड़ौदा से 38 हजार रुपये निकालकर बैंक के बाहर निकला। तभी दो युवकों ने दो लाख रुपये अपने खाते में जमा कराने की बात कहकर कस्बा के छोटा चौराहा पर ले गए। वहां दोनों टप्पेबाजों ने एक गड्डी थमा दी। गड्डी के ऊपर दो हजार रुपये का नोट लगा था। दोनों युवकों ने खाते में रुपये जमा करने व कुछ रूपये देने की बात कही। उसने अपने पास से 38 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों युवकों के जाने के बाद उसने गड्डी खोलकर देखी तो वह सन्न रह गया। गड्डी के ऊपर लगा दो हजार रुपये के अलावा बाकी कागज थे। टप्पेबाजी की जानकारी हुई तो व्यापारी ने झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी। जबकि, बैंक के पास पुलिस चौकी है। टप्पेबाज वारदात को अंजाम देकर निकल गए। चौकी प्रभारी झींझक संतोष कुमार आर्य ने बताया कि घटना के बाबत तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें