फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़त से 35 क्विंटल गेहूं चोरी

Fri, 02 Sep 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी के बाद आढ़त में खाली पड़ा गेहूं के बोरों का गोदाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस की ढीली गस्ती के कारण क्षेत्र में चोरियों की संख्याओं में रोज इजाफा हो रहा है करीब डेढ़ सप्ताह पहले कसबे के रहमतपुर गांव में एक आढ़त में सेंध लगाकर चोरी की घटना के बाद बुधवार रात चोरों ने अलियापुर में आढ़त के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये का अनाज चोरी कर लिया।
विज्ञापन



आढ़त संचालक को चोरी की जानकारी सुबह हो सकी। तब मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि सूचना के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।


माखनपुरवा कमसान गांव निवासी राजवीर सिंह पुत्र फूल चंद्र गल्ले के व्यापारी हैं उनकी एक आढ़त बिल्हौर-रसूलाबाद मार्ग पर अलियापुर चौराहे के समीप भी है। राजवीर रोज की तरह बुधवार की शाम भी आढ़त में तालाबंदी कर घर गए थे। लेकिन, रात में किसी समय चोरों ने आढ़त के मुख्य दरवाजे का तालातोड़ कर गोदाम में रखे कम से कम 35 बोरा गेहूं और अन्य अनाज की दर्जनों बोरियां चोरी कर ली।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि चोरों ने रात के अंधेरे में आढ़त के पीछे सूनसान झाड़ियों के बीच ट्रैक्टर या फिर कोई बड़ा वाहन लगाकर पूरा अनाज लोड किया है, जिसके निशान भी मौजूद है।


गुरुवार सुबह आसपास के दुकानदारों की सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तब उन्हें चोरी की जानकारी हो सकी। तत्काल चोरी की जानकारी 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, लेकिन इसके बाद दोपहर तक कोई भी पुलिस अधिकारी सिपाही मौके पर नहीं पहुंचा। इंसपेक्टर अमर पाल सिंह ने बताया कि अलियापुर में चोरी की जानकारी है हल्का इंचार्ज को जांच को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें