फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के तेजपुर गांव में मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आ जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी से उसको कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी कप्तान सिंह यादव ने बताया कि उसकी मां कृष्णा देवी (55) मंगलवार की भोर में घर से पशुबाड़े की ओर जा रही थी। घाटमपुर-गजनेर रोड पर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को घाटमपुर की ओर ले गया। गंभीर रूप से घायल कृष्णा देवी को परिजन वाहन में लादकर सीएचसी घाटमपुर लाए। जहां से डाक्टरों ने उसको कानपुर रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एक अन्य हादसे में दशरथपुर, मुंगेर (बिहार) निवासी मजदूर आरएन छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया। सीएचसी से उसको हैलट रेफर किया गया है।
पतारा प्रतिनिधि के अनुसार घर से खेत में फसल की कटाई करने जा रहा बरनांव गांव निवासी मो.हसन अली (62) को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में हसन अली घायल हो गया सीेएचसी से उसको भी कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें