कानपुर देहात के झींझक में दिल्ली से कानपुर जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस की पांच बोगियों में ब्रेक जाम होने से पहियों से धुंआ और चिंगारी निकलने लगीं। बोगियों से धुंआ निकलते पोर्टर संजय शुक्ला ने चालक को ट्रेन रोकने का इशारा किया। झींझक स्टेशन पर 11 बजकर 17 मिनट पर ट्रेन रोकी गई। इसके बाद चालक, गार्ड और पोर्टर द्वारा बोगियों के जाम ब्रेक ठीक किये गए। ट्रेन को 11 बजकर 52 मिनट पर रवाना किया जा सका ।