फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप के इंजन से निकली चिंगारी से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। असवानगर गांव में रविवार को नलकूप के इंजन की चिंगारी से एक निजी नलकूप और तीन मकान जल गए। बुझाने के प्रयास में एक युवक भी झुलस गया।
विज्ञापन


गांव निवासी माधव सिंह यादव ने बताया कि वह निजी नलकूप से पड़ोसी मनोज यादव के खेत में बोई सब्जी की फसल की सिंचाई कर रहा था। तभी अचानक नलकूप के इंजन से निकली चिंगारी से वहीं रखे छप्पर में आग लग गई। इससे छप्पर के नीचे रखा भूसा और कंडे धू-धूकर जलने लगे। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक हवा के तेज झोंकों से आग की लपटों ने नलकूप से कुछ दूरी पर स्थित तीन मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

गांववाले आग बुझाने में जुट गए और अग्निशमन दल को भी सूचना दी। आधा घंटे बाद दमकल पहुंची और गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान राजा यादव और घनश्याम यादव के मकान जलने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ। जबकि, आग बुझाने की कोशिश में गांव का ही युवक मनोज यादव झुलस गया।
विज्ञापन


उसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांववालों ने बताया कि हवा के तेज झोकों से आग ने विकराल रूप ले लिया था। लेकिन, संयोग से समय रहते उस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें