फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुं कनेसे रौतापुर में 15 दिनों से बिजली गुल

Wed, 29 Jun 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रौतापुर गांव का दो सप्ताह पहले जला ट्रांसफार्मर बदल न पाने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा है। उमस भरी गर्मी में बिजली बगैर जहां लोगों का जीना मुहाल वहीं बिजली अधिकारियों द्वारा इस बाबत कोई सार्थक जवाब न दिए जाने से ग्रामीणों में अब रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


आपूर्ति शीघ्र बहाल न होने की दशा में ग्रामीणों ने अधिकारियों के घेराव और सब स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। रौतापुर गांव का बिजली ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से जल गया था। ट्रांसफार्मर जलने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। गांव के बालजी बाजपेई, सौरभ शुक्ला, वैभव, पंकज, सुंदरम, दुर्गेश आदि ने बताया कि इसके पहले आंधी के कारण करीब दो हफ्ते से आपूर्ति बाधित चल रही थी इधर ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद विद्युत कर्मी खराब ट्रांसफार्मर तो ले गए, लेकिन दूसरा अभी तक लगाने नहीं आए हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक बिजली न आने से ग्रामीणों का गर्मी से बुरा हाल है। बिजली न आने से गांव में पेयजल की समस्या विकराल हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक रोज सब स्टेशन पर सूचना दी जा रही है, लेकिन अधिकारी-कर्मी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। एसडीओ चतुर सिंह ने बताया कि पनकी स्टोर में ट्रांसफार्मर न होने से दिक्कत है प्रयास किया जा रहा है जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें