फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईई रिजल्ट: बीटेक में आकाशदीप अव्वल

Wed, 29 May 2013 12:13 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के 725 इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई-2013) के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। परीक्षा का आयोजन गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) ने कराया था।
विज्ञापन


बीटेक में हमीरपुर के आकाशदीप अव्वल रहे हैं। बिजनौर के राघव अग्रवाल को दूसरी रैंक मिली है जबकि लखनऊ के अभिराम मिश्र तीसरे पायदान पर रहे हैं।

काउंसिलिंग की तस्वीर बुधवार को तय होगी। बीटेक की टॉप टेन सूची में जगह बनाने वालों में नोएडा की भव्या बंडारू पांचवें और जतिन अरोरा ने सातवें स्थान पर रहे।

नोएडा के अखिल गुप्ता ने बीफार्मा में टॉप किया जबकि बीटेक बायोटेक में दूसरे स्थान पर रहे। नोएडा के मयंक विलास तोतले बीफार्मा में पांचवें स्थान पर रहे। बीआर्क में गाजियाबाद के अविरल जैन चौथे और नोएडा की इशिता त्रिपाठी नौवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


गाजियाबाद के मेघराज भारद्वाज बीएचएमसीटी व फैशन एंड अपैरल डिजाइनिंग में दसवां स्थान प्राप्त किया है। भव्या ने 600 में से 552 अंक हासिल करके यह कामयाबी पाई है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा भव्या ने जेईई मेन में भी 310 अंक प्राप्त करते हुए जेईई-एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है।

मंगलवार दोपहर एक बजे एसईई के नतीजों की घोषणा करते हुए कुलपति प्रोफेसर आरके खांडल ने बताया कि एसईई का आयोजन ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में 20, 21 और 27 अप्रैल को किया गया था।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के 27 शहरों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में कुल 1,92,299 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

इसमें सबसे अधिक 1,58,736 अभ्यर्थी बीटेक में दाखिले के लिए बैठे थे। बीटेक में 78.12 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई किया है।

एमबीए में कानपुर के आशीष अवस्थी और इटावा के संगीत कुमार ने टॉप किया है। छात्र www.myresultplus.com, uptu.ac.in और upsee.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही सभी पेपरों की आंसर-की भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें