फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक की मौत, इलाज में लापरवाही पर हंगामा

Sat, 04 Mar 2023 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की मौत, इलाज में लापरवाही पर हंगामा
विज्ञापन

परिजन का आरोप, आधा घंटे तक ट्रॉमा सेंटर में नहीं मिला इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। युवक की मौत पर आक्रोशित परिजन ने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन

इटावा निवासी रिजवान (45) की ससुराल दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुस्लमाबाद निवासी अब्दुल रहमान के यहां है। रिजवान अपनी ससुराल आया था। शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन में आक्रोश फैल गया। उन्होंने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित परिजन का कहना था कि रिजवान करीब आधा घंटे तक सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए तड़पता रहा। यदि उसको उपचार समय से मिल जाता तो जान बच सकती थी। युवक को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। परिजन शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि यदि समय रहते उपचार मिल गया होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें