शिकोहाबाद। मेलावाला बाग में कुछ युवकों ने फायरिंग करके सनसनी मचा दी। इस घटना से क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु कर दिए हैं।
मंगलवार की शाम 4 बजे करीब कोचिंग में पढ़ने वाले युवकों से कुछ युवकों का पूर्व में विवाद होना बताया जा रहा है। जिसके चलते मंगलवार शाम के समय कुछ युवक मेलावाला बाग में पहुंचे। जिन्होंने फायरिंग करना शुरु कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।