फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, आगरा रेफर

Mon, 22 Jul 2024 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में पुराने विवाद में युवक को घर के बाहर गोली मार दी। गोली उसके हाथ में जा लगी। परिजन ने आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया है। वहीं घायल का आरोप है कि उसके सालों ने उस पर गोलियां चलाई हैं। पुलिस दोनों सालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

झील की पुलिया इंद्रपुरी निवासी श्याम कुमार को शनिवार रात घर के बाहर कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लग गई। परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इसका बदला लेने के लिए उसके साले धनपाल ने दो साथियों के साथ मिलकर गोली मारी है। लाइट न आने पर वह घर के बाहर बैठा तभी उस पर हमला किया गया है। सरकारी ट्रामा सेंटर से उसे आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल और परिजन से पूछताछ की है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि उसके दोनों सालों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला फिलहाल संदिग्ध है।

जमानत पर छूटा है श्याम
श्याम का पत्नी नीलम से पिछले तीन साल से विवाद चला आ रहा है। पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें उसे जेल भेज दिया था। श्याम जमानत पर बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें