ट्रेन से कटकर युवक की मौत
फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्रांर्गत हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कट कर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। थाना जीआरपी पुलिस शव को पोस्टर्माटम गृह लेकर आई।
घटना बुधवार देर रात की है। सूचना मिलने पर थाना जीआरपी पुलिस दिल्ली-कानपुर रेल खंड पर पहुंची। हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर शव की शिनाख्त नहीं होने सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। संवाद