फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गाजियाबाद से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Tue, 22 Oct 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए ट्रेन से घर आ रहा युवक मक्खनपुर क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजन को मामले की जानकारी दी है। मैनपुरी के घिरोर निवासी विवेक (21) गाजियाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दिवाली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए वह अपने दोस्त बॉबी के साथ ट्रेन से घर आ रहा था। ट्रेन मक्खनपुर क्षेत्र के जेबड़ा रेलवे फाटक के पास पहुंची। तभी युवक गेट पर खड़ा था। अचानक वह ट्रेन से गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना मक्खनपुर प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि चलती ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें