फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 22 Oct 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कमला नगर कोटला रोड निवासी लक्की (20) सोमवार से लापता थे। मंगलवार को परिजन के पास फोन आया था कि उनका पुत्र अस्पताल में भर्ती है। परिजन अस्पताल पहुंच गए थे और उसे सैफई ले गए। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें