कठफोरी। बृहस्पतिवार से लापता एक युवक शुक्रवार की सुबह परिजन को अर्ध बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उपचार के लिए लाते उससे पूर्व युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सुभाष (43) गांव रूधेमई का निवासी था। सुभाष बीते बृहस्पतिवार की शाम को किसी व्यक्ति के बुलावा पर घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचा। परिजन उसकी तलाश कर ही रही थे। इसी बीच किसी अज्ञात ने फोन पर सूचना दी कि सुभाष बेहोशी की हालत में शेखूपुरा जाने मार्ग पर खेत के किनारे पड़ा है। सूचना मिलने पर सुभाष का भाई चंद्रप्रकाश आदि मौके पर पहुंचे। जहां सुभाष बेहोशी की हालत में पड़ा था। परिजन उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी में थे। इसी बीच सुभाष ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन द्वारा युवक की साजिशन हत्या किए जाने की आशंका जताने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम गृह भेजा। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी कठफोरी जय सिंह ने बताया कि सुभाष की मौत का कारण जानने के लिए उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद