फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad Crime: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 03 Nov 2025 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रविवार देर रात लेन की पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक योगेश उर्फ कल्लू की मौत हो गई। युवक मजदूरी करता था और रात को नगला कासे प्रधान के यहां जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, असुआ गांव निवासी योगेश उर्फ कल्लू (18) रविवार देर रात किसी काम से नगला कासे के प्रधान के पास जा रहा था। देर रात वह लेन की पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। योगेश रात को जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। सुबह जब उन्होंने उसे फोन किया, तो पुलिस ने फोन उठाया और हादसे की सूचना दी।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई सोनेलाल ने बताया कि योगेश रात को मां से जल्दी घर लौटने की कहकर घर से निकला था। योगेश पांच भाई और एक बहन में सबसे छोटा था और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें