फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पटाखा चलाने के दौरान शिकोहाबाद के युवक की गुजरात में मौत

Tue, 10 Nov 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गुजरात के वडोदरा में प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्टरी में काम करने वाला शिकोहाबाद का युवक पटाखा चलाने के दौरान झुलस गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर परिजन शव को लेने के लिए वडोदरा रवाना हो गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव आमरी निवासी रोहित कुमार (20) वडोदरा में प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्टरी में काम करता था। पिता रामनरेश ने बताया कि उनका बेटा रविवार को दिवाली के मौके पर घर नहीं आ सका था। वडोदरा गुजरात में ही अपने साथियों के साथ पटाखे चला रहा था। उसने रॉकेट चलाया तो वह नहीं चल सका, जब रोहित रॉकेट को देखने नजदीक गया तो वह अचानक चलकर उसके पेट में जा लगा। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वडोदरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन रविवार को ही वडोदरा के लिए रवाना हो गए। इस घटना से युवक के परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें