फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति और होली के गीतों पर झूमे बच्चे

विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला का वार्षिकोत्सव का आयोजन पालीवाल हाल में किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। साथ ही देशभक्ति के गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पवन अग्रवाल सीए ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। दिल है छोटा सा..., कव्वाली, अकेले हम-अकेले तुम गीत पर मनमोहक प्रस्तुतियां भी हुईं। मल्हार और राजस्थानी गीत पर भी नृत्य किया गया। नशा की तरंग नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर नशा मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया। तेरी उंगली पकड़के... चंदा चमके चमचम..., शिव तांडव और होली की प्रस्तुति ने दर्शकों का मनमोह लिया। संभाग निरीक्षक हरवीर सिंह ने कहा कि विद्या भारती बच्चों को संस्कारी बनाती है।
अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य रविंद्र श्रीवास्तव ने कराया। संचालन विद्यालय की पूर्व छात्रा अदिति बंसल, महिला शंखवार ने किया। अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने सभी आंगतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, गोविंद कटियार, विपुल बंसल, दीपरतन अग्रवाल, शैलेंद्र मित्तल, कमलेश गुप्ता, शंकर लाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रवीन कुमार, देवव्रत पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें