फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण के साथ मिशन साहसी कार्यक्रम का समापन

विज्ञापन
मिशन साहसी के समापन समारोह के दौरान छात्राएं प्रस्तुति देती हुईं। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर के यंग स्कॉलर्स एकेडमी में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए चलाए गए मिशन साहसी कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान कार्यक्रम में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी अरिवंद पाठक ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अध्यक्षता शब्दम संस्था के वरिष्ठ समन्वयक दीपक औहरी ने की। मंसाचीन अतिथियों में डॉ. रजनी यादव, ईशा आहूजा, आशुतोष मिश्रा रहे। इस दौरान विभिन्न स्कूल, कॉलेजों की छात्राओं ने सेल्फ डिफेंस का भव्य प्रदर्शन किया।
ब्लैक बेल्ट कराटे प्रशिक्षक बबीता यादव ने विभिन्न स्कूलों की 875 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। नगर छात्रा प्रमुख तनिष्का गुप्ता, वैष्णवी, अंजली यादव, बबली यादव, सृष्टि यादव एवं जिला सह संयोजक राहुल जादौंन की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालक हरिओम शुक्ला और नगर अध्यक्ष डॉ. राकेश पांडेय ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग संयोजक मयंक तिवारी, दीपक बघेल, कमलकांत पालीवाल, रेखा गुप्ता, मनोज कुमार, ऋषभ मिश्रा, आदित्य राठौर, रोहित यादव, अमरजीत यादव, अतुल पालीवाल, विनय यादव, डॉ. प्रेम प्रभाकर, डॉ. विशाल पाठक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें