फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

Mon, 30 Oct 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)।
विज्ञापन

थाना शिकोहाबाद के प्रतापपुर रोड निवासी कालीचरन (48) का शव संदिग्ध अवस्था में गांव प्रतापपुर बैरनी बंबा की पुलिया के पास पड़ा मिला। सुबह जब ग्रामीण पास से गुजरे तब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी उर्मिला का आरोप है कि शनिवार की रात भतीजे और उसकी पत्नी ने उन्हे फोन कर घर बुलाया था। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं था। भतीजे और उसकी पत्नी ने ही उनकी हत्या कर शव प्रतापपुर के पास फेंका है। थाना प्रभारी आलोक मिश्र ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें