फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला झुलसी

Mon, 30 Oct 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। गांव नसूपुर सजैंती निवासी संदीप का छोटा भाई बाइक मांग कर ले गया। इस पर संदीप का पत्नी रिंकी से विवाद हो गया। रिंकी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। परिजन गंभीर अवस्था में झुलसी महिला को उपचार के लिए लेकर गए। ससुराल पक्ष ने बताया कि महिला घर में खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर में आग से महिला झुलसी है। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची और ग्रामीणों एवं परिजनों ने घटना के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया कि महिला का बाइक को लेकर अपने पति के साथ विवाद हुआ था। महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें