फरिहा। थाना फरिहा क्षेत्र में टैंक साफ करते समय जहरीली गैस बनने से तीन लोग बेहोश हो गए थे। उनमें से एक युवक की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांगनी दरवाजा निवासी आफ्ताब का टैंक साफ करते समय अचानक टैंक के अंदर जहरीली गैस बनने लगी। सफाई करते समय जहरीली गैस से तीन लोग दानिश पूर्व सभासद, उनका भाई विशाल व संतोष बेहोश हो गए थे। तीनों को बेहोशी की हालत ने उपचार को भर्ती कराया था। उस समय उनकी हालत गंभीर बताई गई थी। इलाज के दौरान संतोष की सोमवार को अचानक हालत बिगड़ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि पूर्व सभासद दानेश की हालत नाजुक बताई गई है। उसका उपचार आगरा के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।