फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। सबमर्सिबल चालू करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव रजावली निवासी अंकित कुमार (30) की खेत पर सबमर्सिबल लगा है। शुक्रवार सुबह अंकित सबमर्सिबल को चालू कर रहा था। तभी करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक युवक का शव मौके पर ही पड़ा रहा। परिजन खेत पर पहुंचे तो अंकित का शव देख चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर नारखी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें