फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: करंट से युवक की मौत, श्मशान से पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Tue, 24 Sep 2024 06:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में घर में बिजल का काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम के ही दाह संस्कार के लिए शमशान घाट लेकर पहुंच गए। जहां बिना पीएम के बीमा क्लेम न मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शमशान घाट से ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

दम्मामल नगर निवासी हरेंद्र कुमार (55) वर्ष सोमवार को घर में बिजली का काम कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजन जीवित होने की आस में उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दाह संस्कार के लिए ले गए। वहां पहुंचकर उन्हें याद आया कि हरेंद्र का बीमा है। बीमा का पता चलते परिवार के लोग चिंतित हो गए। उन्होंने बीमा कंपनी से क्लेम के बारे में पूछताछ की। वहां से बताया गया क्लेम के लिए पोस्टमार्टम जरूरी है। परिजनों ने पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस शव दाह गृह पहुंची। वहां से शव को अर्थी सहित पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें