फिरोजाबाद। काम पर वापस गुरुग्राम जाने के लिए निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। राहुल (20) मोहल्ला करबला थाना दक्षिण का निवासी था।
स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। तथा दिवाली की छुट्टी में घर आया था। बुधवार की सुबह वह छुट्टी खत्म होने पर वह गुरुग्राम जाने के लिए घर से निकला। स्थानीय रेलवे माल गोदाम के पास ट्रैक पार करते वक्त वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसओ जयकिशोर गौतम के मुताबिक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।