फिरोजाबाद। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाले युवक को थाना दक्षिण पुलिस ने उसके साथी सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए युवकों के पास से चोरी के चार मोबाइल व दो तमंचे बरामद किए। मुखबिर की सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान आकाश पुत्र प्रेमनरायन निवासी कहैंया नगर एवं अनुज पुत्र कैलाश चंद निवासी मुस्तफाबाद प्रेमनगर रैपुरा को राजकिशोर की बगीची कहैया नगर से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के पास से चोरी के चार मोबाइल एवं दो तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आकाश द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए एक वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल किया था। एसओ वैभव कुमार के अनुसार दोनों युवकों के विरूद्व विधिक कार्रवाई करके जेल भेजा गया है।