फिरोजाबाद।भाजपा के पूर्वीमंडल अध्यक्ष सुरेशचंद्र दिवाकर ने कहा कि गुरुदेवनगर,मोतीनगर, आसफाबाद क्षेत्र में कई महिलाओं को राशन डीलर के द्वारा राशन सामिग्री ही नहीं दी गई है। दस रुपया प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं,चावल दिया जा रहा है।इसके कारण क्षेत्र के नागरिक काफी परेशान हैं। डीएम से राशन डीलरों की मनमानी रोकने एवं गरीबों को राशन सामिग्री दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में अजब सिंह, नेमा देवी, सुनीता देवी, एकता देवी, राकेश कुमार, मीना देवी, कीर्ति देवी, गीता देवी, विमलेश देवी एवं मिथिलेश देवी, दिनेश कुमार,शकुंतला देवी,कल्लू,महेंद्र भी शामिल हैं।