फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ममता शर्मा के फिल्मी गानों पर थिरके युवा

Sun, 04 Feb 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव में शनिवार देर शाम बालीवुड सिंगर ममता शर्मा के फिल्मी गानों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। पंडाल में जब मुन्नी बदनाम हुई गीत गाया तो मौजूद युवा थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए। देर रात उनके सुरों का जादू लोगों के दिलों पर छाया रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने किया। शुरुआत में तो साबरी ब्रादर्स के टैलेंट शो का क्रम चलता रहा। इसके बाद लखनऊ से आए धीरेंद्र पांडेय का रामायण कथक बैले का मंचन हुआ। मंच पर देर रात्रि को जैसे ही मुंबई से आई बालीवुड गायक ममता शर्मा आईं तो युवा झूमने को मजबूर हो गए। उन्होंने अपने गाने की शुरुआत में तो पल-पल न माने टिंकू जिया को गाया। इसके बाद आहा रे, प्रीतम प्यारे के साथ कई फिल्मी गीतों को गाया तो लोग झूमने को मजबूर हो गए। अंत में बॉलीवुड सिंगर को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें