फिरोजाबाद। बीमारी से तंग युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। युवक के शव को फंदे पर लटका देख परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सम्राटनगर निवासी आकाश (23) ने सोमवार रात घर के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन ने जब युवक के शव को फंदे पर लटका देखा तो उनमें कोहराम मच गया। काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मृतक युवक के परिजन ने बताया कि वह काफी समय से बीमारी चल रहा था। बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। परिजन ने आत्महत्या का कारण बीमारी से तंग आकर बताया है।