थाना उत्तर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एनर्जी कोल्ड ड्रिंक चोरी करने वाले दो अभियुक्त
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मोहल्ला सरस्वती नगर से चोरी की गई एनर्जी ड्रिंक की 82 पेटी सहित उत्तर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
थाना उत्तर प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बदमाशों को नगला पान सहाय पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में बसई मोहम्मदपुर निवासी रंजीत कुमार और बृजेश बघेल हैं।
दोनों ने 30 अक्तूबर को मोहल्ला सरस्वतीनगर स्थित गोदाम से 82 पेटी एनर्जी ड्रिंक चोरी किए थे। गोदाम स्वामी पंकज कुमार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। संवाद