फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चोरी के शक में युवक को पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 21 Jun 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के सुभाष चौराहे पर शुक्रवार रात को चोरी के शक में एक युवक की मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। युवक पर चोरी का शक जताते हुए कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक खुद को बचाने का प्रयास कर रहा है, जबकि कई लोग उसे लात-घूंसों से पीट रहे हैं। पुलिस ने युवक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, युवक पर लगे आरोपों और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें