फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गले के कैंसर से जूझ रहे 90 वर्षीय वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 21 Jun 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के गांव नगला तुरकिया में शुक्रवार देररात गले के कैंसर की असहनीय पीड़ा से जूझ रहे 90 वर्षीय वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह एक साल से बीमारी से परेशान थे।
विज्ञापन

गांव नगला तुरकिया थाना मक्खनपुर निवासी हरज्ञान (90) ऑर्टिफिशियल ज्वैलरी का सामान फेरी लगाकर बेचने का काम करते थे। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे उन्होंने अपने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। रात में नाती अंकित की आंख खुली तो उसने हरज्ञान को फंदे पर लटका देखा। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। बताया गया उनके बेटे राजेश उर्फ पप्पू की करीब 15 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। वृद्ध करीब एक वर्ष से गले के कैंसर से पीड़ित थे। बीमारी लगातार बढ़ने से उनके गले में कीड़े पड़ गए थे, जिससे उन्हें असहनीय पीड़ा होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें