फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टॉफी का लालच देकर बालक से कुकर्म, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर स्थित एक गणेश पंडाल के पास बुधवार सुबह आरती में शामिल होने गए सात वर्षीय बालक के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक, जो सजावट का काम करता है, ने टॉफी दिलाने के बहाने बालक को अपनी दुकान में ले जाकर यह अपराध किया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

घटना स्टेशन रोड पर आयोजित गणेश पंडाल में हुई, जहां एक मजदूर का सात वर्षीय बेटा, जो कक्षा-2 का छात्र है, सुबह करीब 9 बजे आरती में शामिल होने गया था। वहां उसकी मुलाकात स्टेशन रोड, फौजी वाली गली निवासी 21 वर्षीय राहुल शर्मा उर्फ डोंगा से हुई। राहुल बच्चे को टॉफी दिलाने का लालच देकर पंडाल से लगभग 30 मीटर दूर स्थित अपनी सजावट की दुकान में ले गया। दुकान का शटर बंद करने के बाद उसने बालक के साथ कुकर्म किया।
बदहवास और रोता हुआ बच्चा जब अपने घर पहुंचा, तो उसने परिजन को आपबीती सुनाई। परिजन तत्काल बच्चे को लेकर थाने पहुंचे, जहां पीड़ित पिता ने राहुल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद आरोपी राहुल शर्मा उर्फ डोंगा की तलाश शुरू की गई और देर शाम उसे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें