अटल पार्क के बाहर युवक का गिरेबान पकड़ झकझोरती युवती। वीडियो ग्रैव
- फोटो : अटल पार्क के बाहर युवक का गिरेबान पकड़ झकझोरती युवती। वीडियो ग्रैव
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर के सामने स्थित अटल पार्क के गेट पर शनिवार देर शाम युवकों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पार्क में घूमने आईं रील बनाने वाली युवतियों और उनके साथियों का दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।
पार्क के गेट पर युवकों ने एक युवक को घेरकर बेल्टों से बेरहमी से पीटा, जबकि इस दौरान युवतियां भी युवक का गिरेबान पकड़कर धक्का-मुक्की करती नजर आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रॉमा सेंटर के सामने स्थित इस पार्क के बाहर शाम को वाहनों का भारी जमावड़ा रहता है, जिससे एंबुलेंस आवागमन में भी अक्सर जाम और परेशानी का सामना करना पड़ता है। संवाद