फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंदा, मौके पर ही तोड़ दिया दम; आरोपी चालक फरार

Wed, 21 Feb 2024 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंदा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


हादसा नारखी थाना क्षेत्र के आरआरएम इंटर कॉलेज चौराहे के पास हुआ। थाना क्षेत्र के ही बछगांव निवासी ललित कुमार (23) मंगलवार की शाम चौराहे की तरफ गए थे। वहां से पैदल घर लौट रहे थे। आधे रास्ते पर तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

फोटोग्राफर का काम करता था

मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चाचा पुष्पेंद्र ने बताया कि मृतक फोटोग्राफर था। वह कार्यक्रमों में फोटोग्राफर का काम करता था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। 

पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया

मौत की खबर से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कैंटर को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें